Spread the love

छठ घाट के लिए 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर हो सकेंगे शामिल।

जमशेदपुर (चाणक्य शाह)  सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव के तैयारी के संबंध में सूर्य मंदिर समिति द्वारा प्रेस वार्ता हुई। शनिवार को सूर्य मंदिर के साभागर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए। प्रेस-वार्ता में बताया गया कि इस वर्ष छठ महोत्सव को सफल बनाने के लिए जहां जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है, वहीं मंदिर समिति ने कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में पालन करने का निश्चय किया है। छठ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश में की जा रही है। मंदिर समिति ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम एवं पिछले वर्षों की तरह बिना किसी लाभ हानि के पूजन सामग्रियों की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है।

मंदिर समिति की ओर से 9 नवंबर को आर्थिक रुप से कमजोर व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क पूजन सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। इसके लिए, पूर्वी जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व्रतधारियों का पता लगा कर सूची मंदिर समिति को सौंपे। मंदिर समिति की ओर से सूर्य धाम परिसर में ऐसे जरूरतमंद पांच सौ लोगों के परिजनों के बीच 9 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। सूर्य मंदिर तालाब समेत पूरे मंदिर परिसर में पेंटिंग एवं सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। तालाब की सफाई के बाद तालाब की सतह की नयनाभिराम पेंटिंग की जा रही है। पेंटिंग का कार्य संपन्न होने के बाद इसमें जुस्को का स्वच्छ जल भरा जायेगा।
प्रेस-वार्ता के दौरान गुँजन यादव, अखिलेश चौधरी, संजय सिंह, विनय शर्मा, शशिकांत, दीपक विश्वास, विश्वनाथ सरकार व अन्य उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…