Spread the love

ओल्ड एज होम बाराद्वारी के बुजुर्गों के बीच सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा

कंबल वितरण किया…..

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा, जमशेदपुर की ओर से समाज सेवा के क्रम में समाज के उपेक्षित वर्गों के सेवा की इस कड़ी में आशीर्वाद भवन, ओल्ड एज होम बाराद्वारी, जमशेदपुर में निवास कर रहे ,वैसे बुजुर्गों के बीच ,जो अपने लोगों के ठुकराए हुए हैं ।जो अपने जीवन के अंतिम समय परित्यक्ता की स्थिति में गुजार रहे हैं ।उनके बीच संस्था की ओर से आज कंबल वितरण सभी बुजुर्गों के लिए किया गया ताकि इस सर्दी भरे मौसम में उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

Advertisements
Advertisements

वहां निवास कर रहे सभी बुजुर्गों से बातचीत करने के क्रम में यह पता लगा कि वह सभी अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते थे तथा कई के बाल बच्चे बहुत ही अच्छे पोजीशन में है परंतु जीवन के अंतिम क्षण में अपनों के ठुकराए हुए अपनों से दूर परित्यक्त जिंदगी बिताने के लिए मजबूर है ।सभी की आंखों में पानी उतर आया जब उनसे हम लोगों ने आत्मीयता से बातचीत की तथा उनसे उनका हालचाल पूछा। इन बुजुर्गों में कई तो बहुत अच्छे-अच्छे पद पर कभी पदस्थापित थे। कई इंजीनियर थे ,परंतु परिस्थिति ने उन्हें इस मोड़ पर लाकर खड़ा किया जहां वे अकेलेपन की जिंदगी गुजार रहे हैं। उनसे बातचीत करके ऐसा लगा कि ऐसे भी बाल बच्चे होते हैं जो अपने माता-पिता को इस परिस्थिति में छोड़ देते हैं ,जहां वे तिल तिल कर अपनी जिंदगी के क्षणों को गुजारने के लिए मजबूर है। इनके बीच संस्था के सभी सदस्य सदस्यों ने काफी समय गुजारा उनसे बातचीत की एवं उनका दुख-दर्द जाना।

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर के पदाधिकारी डॉ पवन ने बताया की संस्था के आने वाले आगामी कार्यक्रमों में बुजुर्गों की सेवा एवं उनके साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी जाएगी ।इस कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार ,संस्था के डॉ पवन, अंजना सिन्हा, रमेश रजक, अरविंद किशोर ,सत्यम शिवम योग संस्था के श्री ओम प्रकाश जी के अतिरिक्त संजय पासवान सहायक अभियंता ,नवीन कुमार ,ब्रिज बिहारी राम ,संजीव कुमार गौतम कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। कंबल वितरण में सहयोग के लिए श्री दिनेश पारीक जी का बहुत-बहुत आभार।कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त धनबाद श्रम अधीक्षक सरायकेला खरसावां राकेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे।कार्यक्रम के समापन में सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा ,जमशेदपुर के पदाधिकारी अरविंद किशोर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।