Advertisements

दिवंगत सदस्यों की पत्नी को मिलेगा मेंबर बनने का मौका

80 वर्ष व उसके अधिक सदस्यों के लिए मेंबरशिप शुल्क उनके इच्छा अनुसार होगा

लगातार तीसरी बार दी मिलनी क्लब के प्रेसिडेंट बने शेखर डे

जमशेदपुर(दीप): दी मिलानी क्लब का 79 वा वार्षिक आमसभा और सत्र 2021-23 का चुनाव रविवार को संपन्न हो चुका है। पहले सत्र में वार्षिक आमसभा का अध्यक्षता करते हुए शेखर दे ने दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना की। आम सभा को उपाध्यक्ष अनिमेष सरकार स्वपन आदक भास्कर मित्र ट्रस्टी समर घोष डॉक्टर सरोज दास राजू दत्ता कृष्णेन्दु चटर्जी गौतम गुहा ने संचालित किया था। सभी सदस्यों की ओर से आए सुझाव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। आमसभा मिलानी के 215 सदस्य शामिल हुए थे। दूसरे सत्र में चुनाव पदाधिकारी ए श्रीनिवास राव की देखरेख में चुनाव को कराया गया था। चुनाव मैदान में 20 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। कुल मतदाता 400 थे जबकि 197 मतदाताओं ने ही मतदान किया था। आपको बता दें की बिजाई 18 सदस्यों को कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया गया जिसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को बैठक में किया गया। पहली बार कार्यकारिणी इस कमेटी में 3 महिला सदस्य को जगा दिया गया है और इस 21 सदस्यों का कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की गई है। दी मिलानी के कार्यकारिणी सदस्यों में 18 पुरुष एवं 3 महिला सदस्य को रखा गया है जिनमें महिला सदस्य पूर्वी घोष चैताली सरकार एवं रूमी बागची को निर्विरोध चुना गया है। इस सत्र में दी मिलानी के कार्यकारिणी सदस्यों में दो की जगह चार सह सचिव का पद रखा गया है।
इस कमेटी के अध्यक्ष बने शेखर दे( लगातार तीन बार)
उपाध्यक्ष भास्कर मित्रा अनिमेष सरकार सपन कुमार अदक सुदीप्तो मुखर्जी सपन कुमार मजूमदार पुलक कुमार सेन गुप्ता इस कमेटी के महासचिव बने दीपंकर दत्ता उर्फ राजू दत्ता संयुक्त सचिव कृष्णेन्दु चैटर्जी सह सचिव गौतम कुमार अचरजी अरिजीत सरकार मिहिर कुमार भट्टाचार्यजी प्रोबाल तरफदार कोषाध्यक्ष गौतम कुमार गुहा सह कोषाध्यक्ष गौतम दे दी मिलानी के कमेटी मेंबरों की संख्या 12 है जिसमें 3 महिलाओं को शामिल किया गया है जैसे पूराबी घोष चोइताली सरकार रूमी बागची पल्लव रॉय सपन दत्ता रंजीत कुमार चैटर्जी विमल राय प्रशांत कुमार चौधरी उज्जवल गुहा गौतम कुमार भौमिक विश्वरूप मुखर्जी सोवें मुखर्जी है।

 

 

सत्र 2021-23 सत्र की कमेटी मेंबर्स