
झारखंड कुरमी महासभा के जिला अध्यक्ष बने ज्योतिष महतो।
राँची/ अनगड़ा । झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई का पुनर्गठन मासू हेसल, अनगड़ा में जिला अध्यक्ष बालकुंवर महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुआ एवं संचालन बृजलाल महतो ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजकिशोर गांध रहें व विशिष्ट अतिथि कुमेश्वर महतो (प्रदेश अध्यक्ष) , कारीनाथ महतो (प्रदेश महासचिव) सुरेंद्र कुमार महतो (प्रदेश कोषाध्यक्ष) रणधीर कुमार चौधरी अध्यक्ष (कु वि परिषद) विमला देवी (प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष) अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन महतो, प्रदेश संयुक्त सचिव रामलाल महतो, कार्यकारिणी सदस्य मुनेश्वर महतो, चुनाव प्रभारी कौलेश्वर महतो एवं भुनेश्वर महतो, साहेब गंज जिला अध्यक्ष प्रेमलाल मंडल, प्रदेश प्रवक्ता आतिश महतो, रांची जिला इकाई की जिला कमेटी के पुनर्गठन में जिला अध्यक्ष ज्योतिष कुमार महतो, जिला महासचिव सकल नाथ महतो, जिला कोषाध्यक्ष सोनालाल महतो, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो व महिला अध्यक्ष सरोज देवी रहें । अनगड़ा प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष साहेनराम महतो , प्रखंड महासचिव मूलू महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष बैजनाथ महतो, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, महिला अध्यक्ष ज्योति देवी, महासचिव उषा देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अध्यक्ष ललिता देवी, नामकुम प्रखंड प्रभारी दिलीप कुमार महतो , प्रखंड प्रभारी रजत महतो, और उप प्रभारी खुशी लाल महतो पुनर्गठन के पश्चात फगुवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक दूसरे को अबीर ,गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगरनाथ महतो, रामनाथ महतो, राज किशोर महतो, राजेश महतो, संजय महतो, अमर महतो, तीजन देवी, जीरा देवी, सुनीता देवी, मुनकी देवी, सावित्री देवी, बैजनाथ महतो, गोपाल महतो, रामलाल महतो, मोहन महतो, समलनाथ महतो,बाबूलाल महतो, मंजू देवी रामबृक्ष महतो, सुरेंद्र महतो, मंजू देवी सैकड़ों महिला पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
