Advertisements
Spread the love

पालाबेड़ा टोला बुरजुडीह नाला किनारे भारी मात्रा में चुआई जा रही अबैध महुआ शराब भट्टी को किया  ध्वस्त, धोजु मंडल और महाबीर मंडल को गिरफ्तार किया…

आदित्यपुर (जगबंधु महतो ) सरायकेला जिला के एसपी डॉ.बिमल कुमार पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार अबैध कारोबार करने वालों पर करवाई कर रहें है। इधर एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कांड्रा थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए कांड्रा थाना क्षेत्र के पालाबेड़ा टोला बुरजुडीह नाला किनारे भारी मात्रा में चुआई जा रही अबैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है। इसकी पुष्टि कांड्रा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी डॉ.बिमल कुमार ने किया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि अबैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए छापेमारी टीम ने 500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया है, वहीं उक्त शराब भट्टी के संचालन में संलिप्त धोजु मंडल और महाबीर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके आलावे 145 लीटर देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल ओर एक पुराना साईकिल बरामद किया है।