Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान राजनगर के सोसोडीह स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज के सभागार में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग कौशल कॉलेज के 120 छात्राओं को प्रति छात्रा 125000 का एजुकेशन लोन के लिए आवेदन प्राप्त करते हुए ऑन द स्पॉट स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर एलडीएम वीरेंद्र कुमार सीट ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं को आगे लाकर उन्हें सशक्त करना ही सरकार एवं जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार और भी नर्सिंग कॉलेज में इस प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगूर कोड़ा एवं नर्सिंग कौशल कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला : सांसद जोबा मांझी महिला आरक्षण बिल का सराहना की, असम में झामुमो के बेहतर प्रदर्शन करेगा
RAJNAGAR BREKING : दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में... आर्म्स और नशीले पदार्थ पर रहेगी...
चाकुलिया हवाई पट्टी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया, विधायक समीर म...

