Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : ७६ वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ पुरे क्षेत्र में मनाया गया 

Advertisements

रिपोर्ट : दीपक नाग / संजय दास

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर डी एस पी कार्यालय में डीएसपी संदीप भगत के द्वारा झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को डी एस पी ने नशामुक्त क्षेत्र बनाने के लिए शपथ दिलाया । अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाने के लिए आव्हान किया। उन्होंने अतिथियों से आग्रह किया कि, इस तरह के किसी भी की जानकारी मिले तो पुलिस थाने अवश्य सुचना दे ताकि, समाज को इस जहर से बचाया जा सके ।

इधर मुसाबनी थाना में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया।

मुसाबनी स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट कालोनी में एस डी ओ के हाथों झंडोत्तोलन किया गया ।

इस मौके पर घाटशिला विधानसभा कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू घाटशिला के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक और मुसाबनी के हरिजन बस्ती क्लब में गणतंत्र दिवस का झंडा फहराया।

दुसरी ओर इस अवसर पर मुसाबनी नंबर एक के शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक, शिक्षिका और विद्यार्थीयों के द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर हांथ में तिरंगा और भारत माता का नारा लगाते हुए मुसाबनी नंबर एक के सड़क पर फेरी निकाला ।

 

You missed