विधायक समीर मोहंती ने ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया…
विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:
Advertisements

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित निज आवास में विधायक समीर मोहंती ने मकर संक्रांति के अवसर पर कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है.
विधायक ने कहा कि आगे भी अपने विस क्षेत्र के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा. कोई भी ग्रामीण कंबल के अभाव में रात ठिठुर कर ना गुजारे. इस मौके पर गौतम दास, विशाल बारिक, राजा बारिक, राकेश महंती, शुभदीप दास, देवाशीष दास, बासु महतो, पिटला दास आदि उपस्थित थे.
Related posts:
Ranchi News- नामकुम प्रखंड में जंगली भालू ने किया हमाला एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण भयभीत...
SARAIKELA NEWS : सरायकेला मंडल कारा में प्रतिनियुक्त किए गए चिकित्सक के योगदान नहीं करने पर सिविल सर...
Saraikela News : विजयतरण गांव के एक गढ़िया से स्नेक कैचर राजा बारिक ने 13 फीट लंबे अजगर को किया रेस्...

