Advertisements

केंद्रीय अखाड़ा समिति ने अयोध्या में दो बार कार सेवा किये भगवान सिंह को किया सम्मानित…
सरायकेला संजय मिश्रा: केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति सरायकेला-खरसावां द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर अयोध्या में दो बार के कार सेवक रहे विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख भगवान सिंह को सम्मानित किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर फुटबॉल मैदान स्टेडियम अटल पार्क आदित्यपुर में समिति के अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भगवान सिंह को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर वर्ष 1990 और वर्ष 1992 में आयोजित कार सेवा में जिले से भगवान सिंह कार सेवक के रूप में अग्रणी भूमिका में शामिल रहे थे।

