Spread the love

 

खैरपाल बांग्ला क्लब की ओर से बांग्ला नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए , राहगीरों के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisements

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन

पोटका के खैरपाल गांव में बांग्ला क्लब की ओर से बांग्ला नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बांग्ला भाषाओं के द्वारा अपनी सभ्यता संस्कृति, परंपरा और भाषा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से सुबह मंदिर में नया साल का बंगला पंजिका को विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात एक दूसरे को बांग्ला नव वर्ष की बधाई देते हुए, क्लब परिसर में आने वाले राहगीरों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत का वितरण किया गया । जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों भारी संख्या में उपस्थित रहे। बंगाली समुदाय द्वारा हर वर्ष बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर क्लब के सचिव मृणाल पाल ने कहा कि बांग्ला भाषा संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए हम सभी का जिम्मेदारी हैं, हिंदू धर्म में जितने भी पूजा पाठ किया जाता है पंजिका के निर्धारित तिथि समय के अनुसार ही किया जाता है। इसलिए पंजिका का हम लोग पूजा करते हैं। आज से ही हम लोग का नया साल शुरू हुआ।और इसी उद्देश्य से हमलोग विगत कई वर्षों से इस कार्यक्रम को करते आ रहे हैं हमारे ग्रामीण क्षेत्र में यह त्यौहार के रूप में माना जाता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार पाल, जगदीश चंद्र पाल,पिंटू पाल,बिट्टू पाल,भवेश कुमार पाल,शरत चन्द्र दास,ब्रजेंद्र दास, रोहित पाल,शंकर दास, संजय साहू, शिव शंकर दास आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You missed