
लचरागढ़ जीईएल चर्च में 62 युवक-युवतियों का दृढ़ीकरण संस्कार सम्पन्न

सिमडेगा संवाददाता -दिनेश ठाकुर
कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जी.ई.एल. चर्च पास्टोरेट में भव्य दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कुल 62 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया,जिनमें 31 युवक और 31 युवतियां शामिल थीं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
लचरागढ़ पास्टोरेट चेयरमैन पादरी जुलेन बागे, बोंगराम पास्टोरेट चेयरमैन पादरी प्रदीप केरकेट्टा,ऐडेगा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी सुड़ालेन गुड़िया
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा एवं लचरागढ़ पंचायत की मुखिया जिरेन मड़की शामिल हुईं। अतिथियों ने 9 डिग्री कारण अभिलाषी को शुभकामना दी तथा कहा कि कोई भी कार्य दृढ़ निश्चय साथ करें जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत करें अपने आत्मिक धार्मिक चेतना को बढ़ाया तथा समाज के विकास में सहयोग करें।कार्यक्रम की शुरुआत सभी युवक-युवतियों के स्वागत के साथ हुई,जिसके बाद धार्मिक विधि-विधान से संस्कार सम्पन्न कराया गया।
दृढ़ीकरण संस्कार कार्यक्रम का संचालन लचरागढ़ पास्टोरेट चेयरमैन पादरी जुलेन बागे, बोंगराम पास्टोरेट चेयरमैन पादरी प्रदीप केरकेट्टा,ऐडेगा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी सुड़ालेन गुड़िया तथा धर्म बहनों द्वारा विनती-आराधना के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत मंडली के सदस्यों ने माला पहनकर एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। इससे पूर्व सभी युवक युवती को स्वागत करते चर्च परिषद स्थित समारोह स्थल लाया गया जहां धार्मिक विधि से दर्रीकरण संस्कार आरंभ किया गया। मौके पर उपस्थित पादरियों ने कहा कि दीदी करण संस्कार प्रभु के सानिध्य वह परिवार व समाज में भागीदारी सुनिश्चित कराता है।
मुख्य अतिथि नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी नव दृढ़ीकरण अभिलाषी प्रभु की वाणी को अपने जीवन में उतारें और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। उन्होंने युवाओं को मेहनत, दृढ़ निश्चय और आत्मिक विकास पर बल देने की सलाह दी।
वहीं, मुखिया जिरेन मड़की ने भी सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पादरियों ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार व्यक्ति को प्रभु के सानिध्य के साथ-साथ परिवार और समाज में उसकी जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करता है।
इस अवसर पर पास्टोरेट महिला संघ की सभापति मुक्ति समद, सचिव जिरेन मड़की, कोषाध्यक्ष जीनिद बागे, युवा संघ के सभापति जयप्रकाश कंडुलना,सचिव दीपक कंडुलना,कोषाध्यक्ष इसराइल तोपनो,लचरागढ़ प्रचारक इलियास सुरिन, इसराइल तोपनो,सुरेश समद,नेलन बुढ़,बेदन बागे,रसिकन कंडुलना,समीर कुजूर,नूतन कंडुलना,प्रीतिवंति बागे,रोशन लुगुन,उषा बुढ़,किरूम डांग,जेराल्ड एक्का,संदीप समद,जोन्सन कंडुलना,रसिकन कंडुलना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*कार्यक्रम का सफल संचालन समीर कुजूर और रसिकन कंडुलना* ने किया।

