Advertisements
Spread the love

झारखंड में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय खरसावां में आजसू पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम…

खरसावां – अजय महतो

Advertisements

खरसावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी का एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामरतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लेनी देनी सरकार बनकर रह गई है.और झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं.वही आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारी संजय जारिका ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है.इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.कार्यक्रम के बाद 11 सूत्री मांगों को लेकर खरसावां बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया.मौकै पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष दर्शन सिंह हाईबुरु,कपिल महतो,शंभू मंडल,बिमल महतो,लालजी जारिका,भोलानाथ प्रधान,सिंकदर जामुदा,दुलेशवर लेंका,कृष्णा मेलगांडी आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित