भुवनेश्वर के जनजातीय खेल महोत्सव मे भाग लेने हेतु झारखंड टीम के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन…
खरसावां – संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में भाग लेने हेतु झारखंड टीम के लिए सरायकेला खरसावां जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है. खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी सोमचांद हासदा, चंद्रमोहन सोय, आसमान बांकिरा, दशमथ मारडी एवं राहुल हेंब्रम भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा रांची में आयोजित समर कैंप में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ. जिले के अपने पांच खिलाड़ियों के चयन पर सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने हर्ष प्रकट किया है.

