Advertisements
Spread the love

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बने मोहम्मद सोहेब खान…

खरसावां: (अजय कुमार)  झारखंड रांची में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अहमद के द्वारा खरसावां निवासी मोहम्मद सोहेब खान को सरायकेला खरसावां जिला का अध्यक्ष बनाया गया.वही खरसावां पहुंचने पर मोहम्मद सोहेब खान को समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया.इसके बाद खरसवां चौक में जमकर आतिशबाजी की गई.

Advertisements

इस दौरान नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेब खान ने कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ सरायकेला खरसावां का अध्यक्ष बनाया गया है,उस पर मैं पूरी ईमानदार एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा.मौके पर सोनू,शेख शहाबुद्दीन,शेख शाहनवाज,आसिफ खान आदि मौजूद थे.

You missed