Advertisements

खूंटी सांसद काली चरण मुंडा ने दी खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि
खरसावां (रिपोर्ट -पंकज महतो):-कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा के साथ शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि खरसावां गोलीकांड में आदिवासी रणबांकुरों ने जीवन की आहुति देकर इतिहास रचने का कार्य है. उन्होंने कहा कि खरसावां के शहीद स्थल आज प्रेरंणा स्थल बन गयी है. यहां पहुंच कर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की प्रेरणा मिलती है. प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने कहा कि खरसावां शहीद बेदी में श्रद्धांजलि अर्पित कर जनहित में कार्य करने की प्रेरण मिलती है. यहां आने मात्र से ही नयी ऊर्जा मिलती है. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, राज बागची, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा, सूरज महतो, शंकर लोवादा, राहुल मुदी, धीरू महतो, बुधराज दिग्गी, फागू मुंडा, सकरी दोगों, कृष्णा सोय, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, रामचन्द्र लोहार, अशीष बनर्जी, मानसिंह मुंडा, अशोक मुंडरी आदि शहीद बेदी पर पारंपरिक रुप से तेला डाला तथा पुष्प अर्पित किया.
Related posts:
सरायकेला : 28 को उड़िया भाषा के संरक्षण को लेकर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को भाजपा का मिला समर्थन......
सरायकेला: खरसावां विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए 15वें दावेदार के रूप में अपना ...
Nimdih Breaking News : बज्रपात से एक की मौत एक घायल स्थिति नाजुक, बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा ...

