Spread the love

खरसावां के खामारडीह

गांव में ग्राम प्रधान का

हुआ चयन….

खरसावां (उमाकांत प्रधान ) प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के आदेशानुसार शनिवार को खरसावां प्रखंड के खामारडीह में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन कृष्णापुर पंचायत के मुखिया रेशमी सोय की अध्यक्षता में की गई। इस ग्राम सभा में ग्राम प्रधान महासभा अंचल खरसावां के अध्यक्ष दुयोर्धन प्रधान के उपस्थिति में ग्रामीणों ने दावाकर्ता राजकुमार प्रधान को पारंपरिक ग्राम प्रधान होने का दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Advertisements

लेकिन राजकुमार प्रधान ने पारंपरिक ग्राम प्रधान होने का दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नही किया। जिससे यह साबित हो सके कि वही पारंपरिक ग्राम प्रधान है। इसलिए ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति सुरेन्द्र पूरती को ग्राम प्रधान चुन लिया गया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा चुने गए ग्राम प्रधान को अपने कार्य और कर्तव्य से अवगत कराया गया।

इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से कृष्णापुर पंचायत के मुखिया रेशमी सोय,ग्राम प्रधान महासभा अंचल खरसावां के अध्यक्ष दुयोर्धन प्रधान,सुरेन सुलकी,कृष्णा चन्द्र साहु,रामराई बाकिरा,रायसिंह मुंड़ा,श्याम चन्द्र बाकिरा,रामराय बोयपाई, कबीर मुखी,जेमा बाकिरा,पालो पाडिया, सुशील पुरती,शांती सोय,गोनी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed