Advertisements
Spread the love

विधायक सुखराम उरांव की पहल से खरसावां शैली छऊ को पहचान दिलाने की कवायद शुरू…

खरसावां:संजय मिश्रा

Advertisements

खरसावां, विभिन्न शैलियों की छऊ गुरुओं की एक बैठक खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित की गई. इस बैठक में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में खरसावां शैली छऊ नृत्य की पहचान दिलाने का निर्णय लिया गया. बता दें कि झारखंड में छऊ की मुख्यतः तीन शैलियां प्रचलित हैं. सरायकेला मानभूम एवं खरसावां शैली. सरायकेला एवम मानभूम शैली छऊ की तो मान्यता है परंतु सम्पूर्ण कोल्हान में सबसे अधिक प्रचलित खरसावां शैली छऊ नृत्य की मान्यता न केंद्र सरकार देती है ना राज्य सरकार.

विभिन्न छऊ गुरुओं ने इस मामले को विधायक सह छऊ नृत्य के कलाकार सुखराम उरांव के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. गुरु परमानंद नंदा ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र में प्रचलित इस नृत्य शैली को अभी तक पहचान न मिलना हम सभी कलाकारों के लिए दुखद है. वहीं मानभूम शैली के गुरु प्रभात महतो ने कहा कि संपूर्ण मानभूम क्षेत्र जो शैली प्रचलित है उसे मानभूम शैली छऊ माना जाय न कि पुरुलिया शैली.

गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि मजबूती से इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष न रखे जाने के कारण अभी तक खरसावां शैली को मानता नहीं मिल सकी है. कलाकारों ने सरायकेला खरसावां जिले में बंद पड़े तीनों कला केंद्रों को पूर्व व्यवस्था के तहत पुन शुरू करने, कोल्हन यूनिवर्सिटी के सिलेबस में खरसावां शैली छऊ की पढ़ाई शुरू करने, खरसावां शैली छऊ का सिलेबस तैयार करने एवं इस शैली को पूर्ण मान्यता देने के लिए कदम उठाने की मांग रखी.

विधायक ने इस मामले को मुख्यमंत्री एवं विभाग के सामने रखकर समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा की पूर्ण मान्यता प्राप्त करने के लिए खरसावां शैली छऊ नृत्य कलाकारों का वह पूर्ण सहयोग के साथ उनके संघर्ष में शामिल रहेंगे. इस बैठक में विभिन्न छऊ शैलियों के कई कलाकार एवम गुरु उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?