Spread the love

दलमा पहाड़ में भीषण आग! वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल

Advertisements

सरायकेला-खरसावां:चाण्ड़िल के जाड़ियाडीह स्थित दलमा पहाड़ में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दलमा रेंज के घने जंगलों से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जा रहा है। वही दलमा के तराई में बसे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।
बताया जा रहा है कि आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची जरूर है, लेकिन आग पर काबू पाने के प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के पास संसाधनों और फंड की कमी नहीं है, फिर भी समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में दलमा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन रोकथाम के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। सवाल यह उठता है कि क्या वन विभाग आग लगने का इंतजार करता है या फिर इसे विभागीय लापरवाही माना जाए?आग लगने के कारणों को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्राकृतिक कारण मान रहे हैं, तो कुछ इसे मानवीय गतिविधियों या किसी सामाजिक तत्वों के कार्य से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
दलमा क्षेत्र जैव विविधता के लिए जाना जाता है और यहां कई वन्य जीवों का बसेरा है। ऐसे में आग से वन संपदा और वन्य प्राणियों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अब देखना यह होगा कि वन विभाग कितनी जल्दी आग पर काबू पाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।