
वनभोज सह मिलन समारोह को लेकर खरवार भोगता समाज ने की बैठक…
अर्जुन कुमार नामकुम:
अनगड़ा : प्रखंड के महलीहूहू में शनिवार को भोगता विकास संघ की बैठक हुयी। अध्यक्षता रतिया भोगता ने की। बैठक में भोगता विकास संघ के केंद्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह भोगता मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने खरवार भोगता समाज के लोगों से एक जुट और संगठित रहने की अपील की। कहा कि समाज के लोग बुराइयों से दूर रहें और हर क्षेत्र में जागरूक बने।

बैठक में वनभोज सह मिलन समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। निर्णय हुआ कि जनवरी माह में समाज की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमे पूरे राज्य से खरवार भोगता समाज के लोग शामिल होंगे। वीरेंद्र सिंह भोगता ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री सत्यानन्द भोगता मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। मौके पर विश्वंभर भोगता, तिवारी भोगता, राजेंद्र भोगता, भोला भोगता, चमरू भोगता, रघु भोगता सहित अन्य उपस्थित थे।
Related posts:

