Spread the love

आश्तेदु एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान खेलो इंडिया वूमेन्स लीग का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । गम्हरिया के विद्या भारती स्कूल में आश्तेदु एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तरफ से खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 14 लड़कियों का चयन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में चयनित बच्चों को नेशनल खेलो इंडिया आश्तेदु अखाड़ा में खेलने का मौका मिलेगा।

खेल का आयोजन 22 से 23 फरवरी तक हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व खेल डिप्टी डायरेक्टर जे.जी. बनर्जी, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, तीरंदाजी कोच अनुपम सिंह शामिल हुए। और चयनित बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के तौर पर मुक्ति धाम फाउंडेशन से गौतम कुमार, खोखो के राष्ट्रीय रेफरी जगबंधु महतो, स्कूल प्रबंधक हिमांशु सरकार, सुधांशु सरकार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। मौके पर मौजूद आश्तेदु के सचिव उत्तम गोराई, कोच अमित मोदक, तकनीकी टीम करण कुमार, सुनीता कुमारी एवं प्रणय रॉय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में u-14, u-17 के छात्राओं का चयन किया गया।

Advertisements

You missed