Advertisements
Spread the love

ठगी के मामले में फरार आरोपी के घर परसुडीह पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार…

खुंटपानी ‘-पंकज महतो

Advertisements

जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने नौकरी दिलाने के मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहा पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत सांगाजाटा निवासी प्रताप उर्फ राणा बानरा के मकान पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ परसुडीह थाना में ठगी का मामला दर्ज है.केस के अनुसंधानकर्ता पुअनि हीरा लाल तुबिड ने बताया कि परसुडीह थाना कांड संख्या 158/19 भादवि की धारा 406/420 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त प्रताप उर्फ राणा बानरा के ऊपर मामला दर्ज है.

उन्होंने टिस्को कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपया ठगी किया है.आरोपी राणा बानरा लगभग 5 वर्षों से पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा है.उसे लेकर पान्ड्राशाली ओपी पुलिस के सहयोग से परसुडीह पुलिस ने अभियुक्त के मकान पर इश्तेहार चिपकाया है.बार -बार छापामारी के बाद भी अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार है.उसके उपरांत उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय से इश्तिहार वारंट निर्गत है.जिसे सोमवार को विधिवत उसके घर सांगाजाटा में तामिला किया गया.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित