Advertisements
Spread the love

कुचाई में मृतकों के परिजनों से मिले खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा,दी सांत्वना…

खरसावां: अजय महतो
खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा गुरुवार को कुचाई प्रखंड पहुंचे.जिसमें तमाड़ बस हादसे में मृत कुचाई के बारुहातु गांव निवासी दिनेश सिंह मुंडा,मुंडा मुंडा व जितेंद्र सिंह मुंडा के परिजनों से मिले.इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने पूरी घटना की जानकारी ली.वही बीते दिन सड़क हादसे में तोड़ागडीह गांव निवासी स्व भागीरथी महतो के परिजनों से भी मिले.

Advertisements

उन्होंने सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ है.उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे.हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा,मुजाहिद खान,दशरथ उरांव,मानसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.