
पटना : सी पी राधाकृष्णन ने जीता उपराष्ट्रपति का चुनाव…
संजय कुमार विनित… ✍️

(वरिष्ठ पत्रकार सह राजनितिक आलोक)
🌈 एनडीए के सी पी राधाकृष्णन ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव, 452 वोट मिले, इंडी गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।
🌈 एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की।
🌈 राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने नतीजों का ऐलान किया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।
🌈 एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को और इंडी गठबंधन ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को अपना प्रत्याशी बनाया था। बीआरएस और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने चुनाव में किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं।
