
आसनपहाड़ी पंचायत में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों की मिलेगा लाभ

ज्ञान केन्द्र के स्थापना से युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन- मुखिया
संवाददाता : झंटू पाल
काठीकुंड । प्रखंड अंतर्गत आसनपहाड़ी पंचायत में मंगलवार को ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया रोशन मुर्मू पंचायत सचिव मेघलाल माहतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य प्रज्ञा केंद्र संचालक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर मुखिया रोशन मुर्मू कहा कि ज्ञान केंद्र के स्थापना से पंचायत क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अब गांव के छात्र-छात्राओं को कोचिंग या पढ़ाई के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।मुखिया ने कहा कि बच्चे पढ़ेंगे तभी गांव और समाज का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह ज्ञान केंद्र युवाओं को डिजिटल शिक्षा, सामान्य ज्ञान, और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्रियों तक पहुंच प्रदान करेगा।पंचायत सचिव मेघलाल महतो ने भी ज्ञान केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

