Advertisements
Spread the love

पांच गांवो के सैकड़ो विस्थापितों ने आधुनिक कंपनी के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी का किया घोषण । 

Advertisements

रिपोर्टर : जगबंधु महतो

सरायकेला – खरसावां । जिला के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के बाहर आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स कंपनी के विस्थापितों ने आदिवासी मूलवासी विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी समिति के बैनर तले आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स कंपनी की वादा खिलाफी के विरुद्ध में पांच गांवो के सैकड़ो ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक पावर प्लांट लगे 15 वर्ष बीत गए, लेकिन प्रबंधन द्वारा आज तक इन्हें मुआवजा और नौकरी देने की सहमति पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी की स्थापना से पूर्व जमींदारों से एक स्थाई नौकरी देने की बात कही गई थी। इसके अलावा पदमपुर मौजा के सभी गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ -सफाई आदि की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी थी। लेकिन 15 सालों में कंपनी प्रबंधन इन सभी वादों से प्रबंधन मुकर गई है।

You missed