Spread the love

कुकड़ु व ईचागढ़ क्षेत्र हुआ राम मय, गांव गांव में महोत्सव…

चांडिल (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गांवों में भी सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का असर देखा गया। गांवों का वातावरण चारो ओर राम मय हो गया। भागुवा झंडों से गांव गांव को सजाया गया है। राम लला की मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह मंदिरों में पुजा पाठ व दीप जलाकर भगवान श्री राम का स्वागत में दिपावली जैसी नजारा देखने को मिला।

Advertisements
Advertisements

कुकड़ु प्रखंड के तिरुलडीह बजरंगबली मंदिर, कुकरु हरि मंदिर, बजरंगबली मंदिर, सिरूम दुर्गा मंदिर ओहि इचगार्ड प्रखंड के मिलन चौक राम मंदिर, सोड़ो बजरंगबली मंदिर, टीकर, नवाडीह, गौरांगकोचा, नारो सहित दर्जनों पूजा समितियों द्वारा राम चरित मानस पाठ, राम नाम संकीर्तन, नगर कीर्तन व झांकी निकाली गई। भंडारा व भोग वितरण किया गया। जय श्री राम, जय बजरंगी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। वहीं तिरुलडीह में श्री राम चरित मानस का आयोजन किया गया।

सोलोन आना की और से मंदिर में पूजा अर्चना, हवन, भंडारा, भोग वितरण, राम चरित मानस कथा पाठ व राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। ओहि अशोक साव ने बताया आज हर चौक चौराहों के मंदिरों पर भगवान श्री राम का पूजन, दीप यज्ञ, भजन कीर्तन आदि किया गया। तिरुलडीह बजरंगवली मंदिर से कुकडु सिरूम, नवकुंज सपादा राम मंदिर होते हुए शोभायात्रा निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्तो ने भाग लिया।

You missed