Advertisements
Spread the love

नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला टाउन हॉल का निरीक्षण किया तथा आगामी स्वास्थ्य शिविर के विषय में चर्चा की…

घाटशिला (झा.ब्यूरो दीपक नाग) नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला प्रखंड अंतर्गत घाटशिला टाउन हॉल का निरीक्षण करने के पश्चात्‌ प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आगामी 11 फरवरी 2024 (रविवार) को होने वाले नाम्या स्माइल फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ जमशेपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर के बारे में जानकारी दी गई । प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कुणाल षाडंगी ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपी, हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, अडियोमेट्री जांच के विशेषज्ञ लोगों की निशुल्क जांच करेंगे साथ ही आवश्यकता अनुसार दवा भी निशुल्क दी जाएगी. इस शिविर मे चश्मा वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कुणाल षाड़ंगी ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को शिविर मे लाने व इस शिविर का लाभ दिलाने का आग्रह किया किया..

इस मौके पर पावड़ा पंचायत मुखिया पार्वती मुर्मू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से हीरा सिंह, आजाद बेरा, बिक्रम साव, निधि केडिया, धवल सेठ, पूर्णेन्दु आचार्य, सूर्या राव और अनेकों लोग उपस्थित थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा