Spread the love

श्रम अधीक्षक की करवाई से मचा हड़कंप जुलाई माह में विभिन्न श्रम अधीनियमों में लगभग 40 अभियोजन दर्ज…

ए के मिश्र // झारखंड सरकार के श्रम विभाग के आदेश पर श्रम कानून को कड़ाई से पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। न्यूनतम मज़दूरी, मज़दूरी भुगतान, अधिनियम आदि विभिन्न अधिनियमों में सरायकेला खरसावां जमशेदपुर में लगभग 35 अभियोजन दर्ज है। वही चाईबासा मे कई अभियोजन प्रक्रिया में हैं। ये अभियोजन विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं होटलों पर किए गए हैं ।ज़िले के वैसे प्रतिष्ठान जो श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन सभी पर ये अभियोजन दर्ज किए गए हैं। सर्व अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा लगातार श्रम कानूनों को पालन कराने के लिए कंपनियों में निरीक्षण कर कार्रवाई किया जा रहा है।

Advertisements

श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने संवाददाता को बातचीत के दौरान बताया कि जो भी प्रतिष्ठान श्रम कानूनों का पालन नहीं करेंगे। उन पर करवाई करते हुए श्रम कानूनों को कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। अन्यथा जो प्रतिष्ठान अनुपालन नहीं करेंगे उनपर अभियोजन दर्ज किया जायगा ।मज़दूरों के हित में श्रम विभाग सदैव तत्पर है।सभी प्रतिष्ठानों से मज़दूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी बोनस एवं ग्रेच्युटी का ससमय भुगतान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं और दिए जा रहे हैं । शिकायत मिलने पर प्रतिष्ठानों की विरुद्ध श्रम कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You missed