Advertisements
Spread the love

शहीद स्थल सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, विभिन्न संगठनों ने दी दिवंगत सांसद सुनील महतो को श्रद्धांजलि…

जगबंधु महतो गम्हरिया:

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंर्तगत छोटा गम्हरिया स्थित शहीद सुनील महतो समाधिस्थल पर उनका 58वॉ जन्म जयंती मनाया गया। शहीद सांसद सुनील महतो समाधिस्थलका सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसका शिलान्यास पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस व शहीद सांसद की मां खांदो देवी ने किया।

मौके पर श्री सहिस ने कहा शहीद सुनील दा समाधिस्थल का भव्य रूप से सौंदर्यीकरण किया जायेगा। जो क्षेत्र के लिए एक पहचान बनेगा। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल, साड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शिलान्यास समारोह में सुसेन महतो, चन्द्रनाथ महतो, प्रेम महतो, बलराम महतो, गोपाल महतो, सुरजीत महतो, प्रभाकर महतो, शापू महतो, सतीश, शम्भू आदि शामिल थे।

गम्हरिया के विभिन्न संगठननो ने जमशेदपुर के शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। सभा का शुभारंभ दिवंगत सांसद सुनील महतो की मां खांदो देवी व पत्नी पूर्व सांसद सुमन महते ने समाधिस्थल पर पुत्र के मजार पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात विधायक सविता महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, सुसेन महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रो रविशंकर कुमार, हरेलाल महतो, सचिन महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, महेश्वर महतो, अंगूर महतो, राजेश महतो आदि ने समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि देकर शोषण व अत्याचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर नाशपाति महतो, सविता महतो, विजय लक्ष्मी महतो, सुगा महतो, सुचित्रा महतो, रीना महतो, रिंकू महतो के अलावा चंद्रनाथ महतो, प्रेम महतो, प्रभाकर महतो, बलराम महतो, शापू महतो आदि शामिल थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित