Advertisements
Spread the love

आशा एनजीओ सेंटर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), राँची के तत्वावधान में आशा एनजीओ सेंटर में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनों को उनके विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में पारा लीगल वालंटियर (पी.एल.वी.) लता कुमारी, अधिवक्ता राजेश कुमार सिंहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बी.डी.ओ.), एलयू मैडम, तथा पी.एल.वी. युधिष्ठिर महतो, प्रीति कुमारी, बिनोद कच्छप और जसिंता टोप्पो उपस्थित रहे। इस अवसर पर पी.एल.वी. लता कुमारी ने कहा  “विधिक जागरूकता समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनिवार्य है, विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जब लोग अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों समझते हैं, तभी न्याय तक सभी की पहुँच सुनिश्चित हो पाती है।” उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, चाहे उसकी आर्थिक या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। अधिवक्ता राजेश कुमार सिंहा ने कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बी.डी.ओ. ने समाज में कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पी.एल.वी. सदस्यों ने लोगों से नशा, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का भी आह्वान किया।

You missed