Advertisements
Spread the love

20वां चैंपियंस ट्राफी: सत्यारी टोली व भगत इलेक्ट्रोनिक्स जीता

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

अनगड़ा(राँची) । 20वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट में गुरूवार को हाथुखेदा सत्यारी टोली व भगत इलेक्ट्रोनिक्स पारेपाट की टीम विजयी रही। अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले गए पहले मुकाबले में सत्यारी टोली ने बेहद रोमांचक मुकाबले में केपीएल पेरतोल को 2-1 गोल से पराजित किया। टुर्नामेंट का सबसे तेज गोल पहले मिनट में ही सत्यारी टोली के आदित्य लकड़ा ने दागा। 19वें मिनट में पेरतोल के फिलिप्स ने गोल दाग का मुकाबला को बराबरी पर लाया। 44वें मिनट में आदित्य लकड़ा ने अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम को जीत दिला दी। दो गोल करनेवाले आदित्य लकड़ा को प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि सेवक ब्रिक्स के ओनर अमर केसरी, विशिष्ट अतिथि घासी नायक समाज युवा कल्याण संगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष टाईगर संदीप नायक व कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदान किया। दूसरे मैच बेहद रोमांचक रहा। भगत इलेक्ट्रोनिक्स पारेपाट ने जशपुरिया बीएड कालेज को 1-0 गोल से हराया। खेल के 23वें मिनट में संजीव खोड़ा ने गोल दागा। इस गोल से पिछडने के बाद जशपुरिया बीएड कालेज की टीम ने कई अटैक किया। तीन अटैक तो गोल बार से टकराकर वापस हो गया। डिफेंस में विपक्षी टीम का कई हमला नाकाम करनेवाले अभी मंडल को प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह पूर्व खिजरी प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने किया। 7 नवंबर को पहला क्वाटरफाइनल मैच अंश क्लब कांके व दीपक ब्रदर्श रांची तथा दूसरा मैच हाथुखेदा सत्यारी टोली व भगत इलेक्ट्रोनिक्स पारेपाट के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर सुरेश महतो, जयशंकर पाहन, अजय राज, राजेश लोहरा, राजन महतो, शिवशंकर केसरी, रामपोदो महतो, सौरव कुमार, संजय नायक, शिवदास गोस्वीमी, आतिश महतो, प्रकाश यादव, रंजीत महतो, आशाराम महतो, जीतवाहन महतो, अनुज महतो, प्रवीण महतो आदि उपस्थित थे।

You missed