
पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय धुधकुंडी में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम किए गए

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधकुंडी में बच्चों को कानूनी जानकारी प्रदान किया गया, साथ ही डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराने के साथ साथ कानून के बारे में सामान्य जानकारी दे कर हमारे देश के संविधान के द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया गया।इसमें कानून के बारे में समझ रखना,अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना,कोई शिकायत हो तो सम्बंधित विभाग में दर्ज करवाना और कानूनी सहायता प्राप्त करना है।इसका मूल उद्देश्य है लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठा कर न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना साथ ही बाल विवाह,बाल मजदूरी,गुड टच बेड टच,जेंडर हिंसा,पोक्सो एक्ट,भ्रूण हत्या,नशा अन्मुलन,डायन प्रथा,पीड़ित मुआवजा,अनाथ बच्चों के लिए प्रायोजन योजना आदि के बारे मे जानकारी दी गई । मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद चौधरी ,सहायक अध्यापिका सावित्री रानी भक्त ,अजीत नायक सर एवं डालसा के पी एल वी ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन, गौतम सरदार ,मकरो कर्मकार राजेश माहली, दूलाल मंडल ,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।
Related posts:

