Advertisements
Spread the love

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा-बाबूराम सोरेन, वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य रिजल्ट वितरण समारोह

Advertisements

सरायकेला खरसावां जिला चाण्डिल प्रखंड के काठजोड़ सालगाडीह स्थित वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के अंक पत्र (रिजल्ट कार्ड) वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन ने की।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

(इन विद्यार्थियों ने हासिल किया शीर्ष स्थान:)

नर्सरी:

प्रथम-भीमा सिंह द्वितीय-मिलन हेम्ब्रम तृ

तीय-राखाल प्रमाणिक

एलकेजी:
प्रथम-बंदना सिंह
द्वितीय-निकिता टुडू
तृतीय-मनीष सिंह
यूकेजी:
प्रथम-प्रकाश सिंह
द्वितीय-अरुण सिंह
तृतीय-ऊषा रानी सिंह
कक्षा एक:
प्रथम-लक्ष्मी सिंह
द्वितीय-रीमा प्रमाणिक
तृतीय-बासंती मुर्मू
कक्षा दो:
प्रथम-गणेश सिंह
द्वितीय-दीपक सिंह
तृतीय-आरती बाला
कक्षा तीन:
प्रथम-पल्लवी सिंह
द्वितीय-मोहित सिंह
तृतीय-माधव सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर बाबूराम सोरेन ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है। शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाती है और देश को आगे बढ़ाती है। यह मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन के समान आवश्यक है।”
उन्होंने बताया कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा चार तक निःशुल्क नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अत्यंत पिछड़े, प्रिमिटिव एवं अनुसूचित जाति के बच्चों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
कार्यक्रम में बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू, उपमुखिया राधानाथ सिंह (चिलगु पंचायत), प्रशांत मांझी, सुनील मार्डी, शिक्षक दुर्गा रानी सोरेन, पूजा घोष, बुधनी, कुनामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह और अभिभावकों की खुशी के साथ हुआ।