Advertisements

लायंस क्लब दुमका संथाल परगना द्वारा निःशुल्क रक्त जांच एवं रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन
संवाददाता : मौसम गुप्ता
दुमका : रविवार को लायंस क्लब दुमका संथाल परगना की ओर से लायन संजीत सिंह के गायत्री अस्पताल परिसर में निःशुल्क रक्त जांच एवं रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 61 लोगों की जांच की गई और उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सलाह दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आयोजन में पीएमजेएफ लायन डॉ. अखिलेश कुमार सिन्हा, लायन डॉ. मनोज कुमार घोष, लायन सतीश कुमार, लायन प्रदीप्त मुखर्जी, लायन डॉ. अमिता रक्षित सहित कई अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब के सदस्यों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
Related posts:
Ranchi News : भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी 12 नवम्बर को अनगड़ा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय क...
Ranchi News : अशोक मिश्रा ने भाजपा समाधान केन्द्र के शिलान्यास का किया विरोध, DC सहित CM को लिखा पत...
कुंदरुकोचा जंगल में महुआ चुनने गए एक 65 वर्षीय वृद्धा महिला को युवक ने लाठी से पिट -पिट कर हत्या। क्...

