Advertisements
Spread the love

बागबेड़ा कॉलोनी में माई दरबार सेवा संघ के द्वारा आयोजित मां दुर्गा की महाआरती भव्य रूप से संपन्न । जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी को चुनरी देकर किया सम्मान…

 

आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में बागबेड़ा कॉलोनी माई दरबार सेवा संघ के तत्वाधान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित माई दरबार के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा की महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी भी उपस्थित थीं।

Advertisements

इस दौरान यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी को चुनरी, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर के पंडित जी के द्वारा पूरे मंत्रों उच्चारण एवं विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के पश्चात महा आरती का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्थानीय सैकड़ो महिलाएं, पुरुष, बच्चे संयुक्त रूप से महाआरती गाकर आरती ग्रहण किए। तत्पश्चात नव वर्ष के उपलक्ष्य में मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार भी किया गया।

इस मौके पर जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने कहीं की नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय लोग पिकनिक और अन्य जगह जाते हैं। मगर बागबेड़ा कॉलोनी माई दरबार के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में महा आरती कर नव वर्ष का शुभारंभ किया जाना एक अच्छी पहल है। नए वर्ष के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कर सारे लोगों को नव वर्ष का शुभारंभ करना चाहिए। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में अब हर वर्ष इसी तरह महा आरती का पूजा अर्चना कर बागबेड़ा कॉलोनी का विकास सुख समृद्धि की कामना भी किए।

बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर बागबेडा कॉलोनी में विकास सुख समृद्धि का संदेश देने का कार्य किए।

इस मौके पर अतिथि के रूप में समाजसेवी शशि आचार्या, अनामिका सरकार, रानी कालुनडिया, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,माई दरबार सेवा संघ के पदाधिकारी धनंजय सिंह, संदीप सिंह ,राहुल, विनीत मिश्रा, गौरव सिंह, प्रशांत पांडे, पार्थ पांडे, धीरज मिश्रा, चंदन सिंह, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रंजन सिंह, मृत्युंजय, सहित कई लोगों उपस्थित थे

You missed