
श्री महावीर मण्डल केंद्रीय समिति द्वारा पत्रकार बंधुओं एवं शुभचिंतकों का भव्य अभिनंदन

संवाददाता : अर्जुन कुमार
राँची/नामकुम : श्री महावीर मण्डल केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को अपने प्रांगण में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर पत्रकारिता जगत के गणमान्य प्रतिनिधियों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के निष्ठावान साथियों तथा महोत्सव के प्रति समर्पित भाई बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति के यशस्वी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाल ही में संपन्न हुए श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन में इन सभी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना था। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामनवमी महोत्सव की भव्यता और सफलता मीडिया बंधुओं के सक्रिय सहयोग एवं सकारात्मक कवरेज के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस महोत्सव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह अत्यंत कुशलतापूर्वक किया है। उन्होंने सम्मानित पत्रकारों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाया है।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में अर्जुन कुमार प्रमाणिक अखिलेश कुमार, मुकेश शर्मा, सुरजमणि सिंह, राजेश वर्मा, सतीश ठाकुर, अरुण पांडेय शदाब खानब राकेश शर्मा अमित शर्मा समेत अन्य विशिष्ट पत्रकार उपस्थित थे।
स्वागत एवं अभिनंदन करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनिल वर्मा, रिंकू राय, श्री संजीव सिंह, सोनू कुमार, निखिल कुमार, विमल कुमार, बिकु सिंह, बबलू प्रजापति, प्रकाश भारती, श्री अरुण तिवारी, कृष्णा कुमार, अमित श्रीवास्तव, मधुसूदन घोष, आशीष बेक एवं अन्य सक्रिय सदस्य शामिल थे। समिति के सदस्यों ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर सभी मीडिया बंधुओं ने इस सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।

