
अनगड़ा क्रिकेट लीग चैंपियन ट्रॉफी महेशपुर ने जीता

राँची । अनगड़ा क्रिकेट लीग चैंपियन ट्रॉफी 2025 लुपंग स्टेडियम में समापन हुआ जिसके विजेता टीम महेशपुर ने उपविजेता महुवाटुंगरी को 5 विकेट से हराया मैच में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने प्रथम पुरस्कार 50,000/- नगद राशि एवं ट्रॉफी और 2nd पुरस्कार 30,000/नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर पारसनाथ उरांव ने कहा खेल हमारा जीवन का हिस्सा है इसे अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य के साथ साथ अपना कैरियर भी बना सकते हैं इसलिए युवा पीढ़ी अपने जीवन में खेल को अपना जीवन का हिस्सा बनाकर चलें
यह आयोजन लुपंग विकाश समिति द्वारा किया गया जिसका
संचालन जीतबहांन महतो ने किया
इस मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य बीरेंद्र भोगता, अतीश महतो, मार्शल महतो, सुर्यनारायण महतो,साहेबराम महतो, आशाराम महतो, मुखिया शान्ति देवी, कुन्ती कुमारी, अनुज कुमार, अमन चौधरी, पवन कुमार, प्रवीण महतो, सागर केशरी, अभिषेक कुमार,नवीन कुमार, विकी कुमार, रोहित कुमार, राहुल महतो, राजेश महतो, विजय महतो, सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

