Spread the love

JPSC, JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर समाहरणालय का घेराव

Advertisements
Advertisements

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

‘युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं’: भाजपा ने भर्ती अनियमितताओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना, सौंपा ज्ञापन

 

सरायकेला: झारखंड में विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी ने शनिवार को सरायकेला जिला समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2019 के बाद आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी – सी जीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा समेत अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और परीक्षा माफियाओं की सक्रियता के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा उनके आंदोलन का समर्थन करती है। भाजपा ने सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई करने तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई। इसके अलावा 14वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े तत्कालीन अध्यक्ष एवं आयोग के सदस्यों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

You missed