Advertisements
Spread the love

उप विकास आयुक्त ने गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण, राशन आपूर्ति में मिली कई गड़बड़ियां

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आशीष अग्रवाल ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं कार्य समीक्षा किया । गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां इन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में बना गोदाम, जल मीनार समेत अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण किया। डीडीसी ने स्थल निरीक्षण कर कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं सभी मनरेगा के तहत कार्य योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन वितरण प्रणाली राशन दुकानों का भी निरीक्षण किया जहां कई खामियां पाई गई। डीसी ने कहा कि जांच के बाद संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही सरकारी राशन दुकानों से लाभुकों को समय पर राशन नहीं उपलब्ध कराने संबंधित भी कई शिकायत सामने आई जिस पर डीसी ने राशन डीलरों को कड़ी फटकार लगाई ।निरीक्षण कार्यक्रम में डीडीसी के साथ गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी , सीओ अरविंद कुमार बेदिया अंचल एवं प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे।