Advertisements
Spread the love

गोंदली पोखर में मनाया गया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, सुदेश महतो बोले – उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारी जिम्मेदारी

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/अनगड़ा : अनगड़ा प्रखंड के गोंदली पोखर स्थित निर्मल महतो चौक पर शुक्रवार को झारखंड आंदोलन के अग्रदूत शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके बलिदान को नमन करते हुए राज्य की स्थापना में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “निर्मल महतो ने झारखंड राज्य के लिए जान न्योछावर कर दी। आज का दिन हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।” कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया।
खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहान, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो,  जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष निर्मला भगत  अनगड़ा जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, भाजपा ग्रामीण पूर्व  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, आजसू नेत्री प्रभा देवी, और सोनाहातू जीप सदस्य मंजू सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वक्ताओं ने निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन की प्रेरणा शिला बताते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान राजू नायक, जगरनाथ महतो वीरेंद्र सिंह भोक्ता, जलनाथ चौधरी, रोशन मुंडा, जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील महतो आदि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि के साथ हुआ। स्थानीय ग्रामीणों की भी भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने शहीद के प्रति आस्था और श्रद्धा प्रकट की।

You missed