Advertisements
Spread the love

बागबेड़ा में भीषण आग — कई दुकानें जलकर खाक, विधायक संजीव सरदार ने दी हरसंभव मदद का आश्वासन

Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर । बागबेड़ा लाल बिल्डिंग सब्जी बाजार के पास देर रात लगभग 1 बजे आग लगने से 5 से 6 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई दुकानों का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पोटका विधायक संजीव सरदार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। “यह एक बेहद दुखद घटना है। जिन दुकानदार भाइयों का नुकसान हुआ है, उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन से भी बात कर राहत दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।” विधायक ने जिला प्रशासन से शीघ्र जांच कर मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत प्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed