
एमबीएनएस समूह में घूमर और गरबा गाला-2025 का भव्य आयोजन

चांडिल संवाददाता : कल्याण पात्रो
0के चाण्डिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी स्थित, एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर घूमर और गरबा गाला-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों, पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समूह के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह और निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने दीप प्रज्वलन कर माँ दुर्गा की आराधना से किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों और पूर्व छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक घूमर और गरबा नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनमें डोसा, चाट, पापड़ी, दही वड़ा, चाउमीन आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव हमें शक्ति और साहस की भावना से ओतप्रोत करता है। संस्कृति और परंपराओं को सहेजना हर छात्र की जिम्मेदारी है।
वहीं निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने कहा कि एमबीएनएस समूह हमेशा से ही संस्कृति और कला के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह आयोजन छात्रों और पूर्व छात्रों को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति की कड़ी मेहनत सराही गई और सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

