
एम.बी.एन.एस. संस्थान के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिला के चाण्डिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी स्थित एम.बी.एन.एस. संस्थान में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उल्लेखनीय उत्साह दिखाया। शिविर के दौरान कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो संस्थान और स्थानीय समुदाय की सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों के साथ-साथ आसनबनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। प्रतिभागियों ने समाजहित में योगदान को अपना कर्तव्य बताते हुए रक्तदान किया, जिसकी आयोजन समिति और संस्थान प्रबंधन ने सराहना की। संस्थान प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम.बी.एन.एस. संस्थान भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में इसके प्रति सकारात्मक संदेश गया।
Vananchal24tv live के लिए चांडिल संवाददाता का रिपोर्ट
Related posts:

