Advertisements
Spread the love

 

तरफ, गादी, हातु सरदार की समन्वय कार्यशैली की प्रगति को लेकर एक बैठक का आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन

पोटका के कापड़गादी घाट मां रंकनी धुम कुड़ियां भवन में भगवान बिरसा मुंडा की126 वां शहादत दिवस पर आदिवासी भूमिज समाज के पारंपरिक व्यवस्था हातु मुड़ा सरदार, नाया, डाकुआ, का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता हरीश सिंह भूमिज के द्वारा किया गया। इस बैठक में कालिकापुर तरफ, पोटका तरफ, असनबनी तरफ, कोवाली तरफ,ओर राजनगर प्रखंड के कुचुमपीड के लोग उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा उलगुलान वीर बिरसा मुंडा जी का 126 वां श्रद्धांजलि ओर साथ साथ कालिकापुर तरफ के दो गादी,एक सोहदा एवं दुसरा मानहाड़ा के उपस्थित सज्जनों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलिकापुर तरफ के तरफ सरदार सिद्धेश्वर सरदार को चयन किया गया। ओर उनके क्षेत्र के गांव को दो गादी से विभाजित किया गया। हातु सरदार, तरफ सरदार और गादी सरदार की अपने क्षेत्र के जिम्मेवारी ओर भूमिका, अपने गांव को समाज को कैसे सशक्त बनाएंगे ओर सरकार से संबंध को बनाए रखते हुए काम को कैसे प्रगति पर ले जाएंगे ओर तरफ, गादी एवं हातु सरदार मुड़ा कैसे आपस में समन्वय स्थापित करेंगे इसके बारे में चर्चा किया गया। ताकि झारखंड पेशा नियमावली 2025 को अच्छी ढंग से गांव-गांव में लागू कर सके। जिसको लेकर आगामी 10 जुन को बडा सिगदी बिरसा मंच में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष कर अग्रोह किया गया कि जुड़ी पंचायत, पोटका पंचायत, हैसलबिल पंचायत, सानग्राम पंचायत, माटकू पंचायत, शंकरदा पंचायत, चांदपुर पंचायत, और तेंतला पंचायत साथ अगल-बगल पंचायत के लोगों को भी भागीदारी लेना जरूरी है। इस दौरान बैठक में सिद्धेश्वर सरदार, हरीश भूमिज, रायचरण सरदार, रामेश्वर सरदार, सुदर्शन भूमिज, मनोरंजन सरदार कालीचरण सरदार, कम्मु सरदार, सुंदर सरदार, घासीराम सरदार, सुभाषिनी सरदार, हेमंत सरदार, जलपाई सरदार, मानिक सरदार, जगन्नाथ सरदार, आदि उपस्थित रहे।