Advertisements
Spread the love

झारखंड ट्राइबल भूमिज काउंसिल की बैठक, 15 अगस्त को झंडा फहराने और पुस्तकालय उद्घाटन का निर्णय

Advertisements

जमशेदपुर/पोटका । झारखंड ट्राइबल भूमिज काउंसिल (JTBC) की ओर से पोटका के दाड़ीयासाई स्थित भूमिज भाषा मुख्य अनुसंधान केंद्र में युधिष्ठिर सरदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाएगा। इसी दिन जे.टी.बी.सी. पुस्तकालय का उद्घाटन कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के हाथों होगा।

कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में टांगराईन स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी, सुग्रीब मुखी, रिटायर्ड ओएस (सरायकेला-खरसावां) रत्नेश कुमार (टाटा स्टील), मिलु सरदार, दिनेश सरदार और निरंजन सरदार रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से महेश्वर सरदार, सुभाष सरदार, जयसिंह भूमिज, सुभाष चंद्र सरदार, मुकुंद सरदार, विनेश सरदार, शीला सरदार, जय सिंह सरदार, बुजु सरदार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।