Advertisements
Spread the love

रीजनल झारखंड संथाली फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड-2023 का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के आदिवासी, पिछड़ा कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन हुए शामिल…

सरायकेला Saraikela । गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सालडीह में पांचवा रीजनल झारखंड संथाली फिल्म फेस्टिवल अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के आदिवासी, पिछड़ा कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित हुए। संथाली फिल्म के निर्माता सह आयोजनकर्ता अनंत कुमार मुर्मू ने बताया कि इसमें संथाली फिल्म जगत के कई प्रसिद्ध अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हुए. श्री मुर्मू ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. करीब तीन वर्ष बाद दोबारा कार्यक्रम का आयोजन होने से लोग उत्साहित हैं,

Advertisements

इससे पूर्व चार बार कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है. अभिनेता डॉक्टर टूइ, दुरशासन महतो, लोगेन माडी, स्टार पूर्ति, दशमत हांसदा, बीपी सिंह बोयपाइ, राम मार्डी, श्याम बोबोंगा, राजकुमार पूर्ति, शिबोन मरांडी, बापी काल्हा, राज पूर्ति, राखाल सोरेन, प्रिंस, अभिनेत्री चंदिनी घारेया, सोनी मुर्मू, फूलमति सिरका, अक्षय सिंह, दीपा सिंह, पुष्पा सवैया, दीपिका हेस्सा, सोनिया, प्रजलि, संजय एंड ग्रुप आदि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संथाली डांस का आयोजन किया गया. वहीं संथाली फिल्म जगत के सुपरस्टार कलाकारों को भी विभिन्न प्रकार के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

You missed