Spread the love

रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भुरकुंडा में हुई बैठक, उपसचिव व कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ स्वागत…

 

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

भुरकुंडा बाजार में मंगलवार को रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नव मनोनित कार्यकारिणी सदस्य दिलीप अग्रवाल व संचालन दीपक प्रसाद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ चैंबर के निवर्तमान उपसचिव सह वरिष्ठ समाजसेवी विनय कुमार सिंह व निवर्तमान मनोनित कार्यकारिणी सदस्य श्याम किशोर सिंह उपस्थित थें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विनय कुमार सिंह और श्याम किशोर सिंह को अंग वस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद चैंबर सदस्यो द्वारा पतरातू प्रखंड से नव मनोनित कार्यकारिणी सदस्य दिलीप अग्रवाल को नये सत्र के प्रभार लेने हेतु अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में उपस्थित सभी चैंबर सदस्यो ने स्थानीय समस्याआंे व कामकाज पर अपने-अपने विचार रखे। इसी विषय पर पहल हेतु अपनी बातो को ध्यानाकर्षित किया। मौके पर सुनील कुमार सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अशोक चैहान, राम कुमार सिंह, अशोक कुमार, अजय गोयल, संजय कुमार, जय प्रकाश सिंह, जीवन गुप्ता, दिनेश राजगढ़िया, राकेश सिंह, अशोक सोनी, अजय गुप्ता, भोला अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बसंत लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed