Spread the love

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दुमका के स्वागत समिति की बैठक

Advertisements
Advertisements

दुमका संवाददाता,मौसम गुप्ता

जिला महासंघ एवं अनुमंडल महासंघ के अधिवेशन, चुनाव और महासंघ कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार विषय पर गहन विचार विमर्श

दुमका : पेंशनर समाज दुमका के सभागार में रविवार को झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दुमका के स्वागत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा जिला महासंघ एवं अनुमंडल महासंघ के अधिवेशन, चुनाव और महासंघ कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार विषय पर गहन विचार विमर्श किया गया।

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव- सह – स्वागत सचिव राजीव नयन तिवारी ने बताया कि पिछले रविवार पांच अप्रैल को राज्य महासंघ रांची की बैठक राज्य महासंघ के अधिवेशन को लेकर डोरंडा रांची में हुई, जिसमें राज्य महासंघ का अधिवेशन-चुनाव जामताड़ा में दिनांक 27 एवं 28 जून 2026 को सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले जिला महासंघ का अधिवेशन-चुनाव करना अनिवार्य है। अतः सर्वसम्मति से माह मई में ही महासंघ दुमका का अधिवेशन कराने का निर्णय लिया गया। शीघ्र ही अगली बैठक में तिथि की घोषणा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता साथी प्राण मोहन मुर्मू ने की। बैठक में माधव कुमार सिंह स्वागत कोषाध्यक्ष, कैलाश प्रसाद साह संयुक्त स्वागत सचिव, तपन कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश मिश्र, अजितेश राय, कुमार सत्येन्द्र, अशोक कुमार गोरांई, स्वपन कुमार गोरांई, मनोज कुमार, भूषण कुमार, वकील महतो, त्रिलोक नाथ गुप्ता, कौशल कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

You missed