Advertisements
Spread the love

चलती कार बनी आग का गोला, कपाली में मची अफरा-तफरी-देखते ही देखते राख हुई गाड़ी

Advertisements

सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र के कामारगोड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में डर और भगदड़ का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।
प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

You missed