Advertisements
Spread the love

मजदूर नेता रतिलाल महतो के जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री चंपई सोरेन…..

 

गम्हरिया जगबंधु महतो :
सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत ऊपरबेड़ा स्तिथ समाधि स्थल पर शहीद रतिलाल महतो की 75वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे। इससे बाद उन्होंने स्व0 रतिलाल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मंत्री ने कहा कि रतिलाल महतो की कुर्बानी को सदियों तक भुला पाना सम्भव नही है। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथाएं आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी। सही मायने में वे मजदूरों के मशीहा थे। मज़दूरों के अधिकार हक के लिए रतिलाल लड़ते रहे। कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा।

उनके बताए रास्ते पर चलकर गरीब मज़दूरों और असहाय लोगों की सेवा व मदद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष डा. शुभेंदु महतो, उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, अभिनाश सोरेन, शंकर मुखी, वसुदेव महतो,महावीर मुर्मू, डब्बा सोरेन, सोरज मुखर्जी,कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, साथ मे सैकड़ो झामुमो कार्यकता मौजूद रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा